सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. इस बार घर की कमान घरवालों के हाथ में होगी. जिससे ड्रामा और भी ज्यादा बढ़ेगा. इस बार 'बिग बॉस' में वो सब होगा जो 18 सालों में कभी नहीं हुआ

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ वापस आ रहा है. हर सीजन मेकर्स कुछ ना कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. इस बार भी बिग बॉस' के 19वें सीजन में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो पिछले 18 सालों में कभी नहीं हुआ है. इस बार घर के सभी फैसले बिग बॉस नहीं, बल्कि घरवाले लेने वाले है 

इस बार शो में पॉलिटिकल ड्रामा शामिल होगा और कंटेस्टेंट को दो ग्रुप्स में बाटा जाएगा 



बिग बॉस' का 19वां सीजन 24 अगस्त से टीवी और ओटीटी पर ऑन-एयर होगा. अब इसी बीच शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की भी जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है अगर रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो सलमान के शो में 'तारक मेहता' सीरियल के तीन एक्टर्स गुरुचरण सिंह, जेनिफर मिस्त्री और शैलेश लोढ़ा का नाम सामने आया है. 

वहीं सोशल मीडिया की दुनिया से 'रिबेल किड' अपूर्वा माखीजा, मिस्टर फैजू के भी शो में आने की खबर आई है कुछ समय से खबर थी कि टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी 'बिग बॉस' के घर में आने वाली हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने खुद ही इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है. अब देखना होगा कि आखिर कौन-कौन सलमान के शो का हिस्सा बनने वाला है