Naagin 7 Official Teaser Release: टीवी का प्रसिद्ध शो 'नागिन' अपने नए सीजन को लेकर आने के लिए तैयार है। शो का पहला टीजर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है।
टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन’ एक बार फिर से अपने नए सीजन के साथ आने वाला है। शो के सातवें सीजन का पहला टीजर मेकर्स ने कुछ ही देर पहले रिलीज कर फैंस को सरप्राइज कर दिया है।
कहां रिलीज हुआ टीजर?
कलर्स ने आज इंस्टाग्राम पर 'नागिन 7' का टीजर रिलीज किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जिस की बेसबरी से राह देखी आपने हर दिन, आ रही है आपसे मिलने नागिन!' नागिन के सातवें सीजन के टीजर आने से फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।