Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी धड़ाधड़ कलेक्शन कर रही है. अब इसने एल 2 एम्पुरान के रिकॉर्ड को तोड़ ओवरसीज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.




सैयारा ने वर्ल्डवाइड तोड़ा इस फिल्म का रिकॉर्ड

“सैयारा” भारत और विदेशों दोनों में धमाल मचा रही है. विदेशी बाजार की बात करें तो, फिल्म ने अब तक ब्लॉकबस्टर कमाई की है और उम्मीद है कि “वॉर 2” और “कुली” के सिनेमाघरों में आने तक यह और भी मजबूत रहेगी. रोमांटिक ड्रामा ने 22 दिनों में अनुमानित 144.5 करोड़ की कमाई कर ली है और इसने “एल2: एम्पुरान” 142.25 करोड़ की कमाई) के लाइफटाइम ओवरसीज कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

ओवरसीज की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी सैयारा

मूवी ओवरसीज मार्केट में 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई. यह वाकई एक बड़ी उपलब्धि है और बहुत जल्द, यह 150 करोड़ के शानदार आंकड़े को भी छू लेगी. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित, सैयारा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले अक्षय विधानी ने किया था. कथित तौर पर, इसे 45 करोड़ के बजट में बनाया गया था. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 22 दिनों में 310.75 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनियाभर में इसने 517.50 करोड़ की कमाई कर ली है.